India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

 सासाराम (रोहतास): जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

दोनों भाई जख्मी हालत में फोटो 

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार के भाई संतोष बिंद (ग्राम– सेवली, पोस्ट– मालावार, थाना– शिवसागर) को यह हादसा उस समय हुआ जब वह सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास मौजूद थे। इसी दौरान मदनी और सोहर के बीच तेज गति से आ रही एक बाइक ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बाइक पर सवार दोनों युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं और तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहे थे।

घटना में शामिल बाइक सवारों की पहचान इस प्रकार हुई है:

शत्रुघन कुमार, पिता – राधेश्याम बिंद

आरोपी का फोटो ( india A To Z News सदर अस्पताल ट्रामा सेंटर सासाराम )

नीतीश कुमार, पिता – शिवनंदन चंद्रवंशी

बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ।

सड़क सुरक्षा की अपील

इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post