India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास में शांति समिति की डी-ब्रीफिंग बैठक, रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन पर सराहना

 सासाराम (रोहतास):

रोहतास समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं डेहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान हाल ही में संपन्न रामनवमी शोभायात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन पर सभी विभागों, शांति समिति के सदस्यों और आम नागरिकों के सहयोग की सराहना की गई। विशेष रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा को अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों की भूमिका को सराहा गया।

जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता, आपसी भाईचारे और नागरिकों की जागरूकता के कारण पूरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति एवं नगर पूजा समिति के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मो० अखलाख अहमद रिजवी, सरदार सुचीत सिंह उर्फ पप्पू, श्री सत्य नारायण स्वामी, प्रो० गुरुचरण सिंह, श्री संजय कुमार सिंह उर्फ बालाजी, मो० शाहनवाज खान, शौकत अली खान, श्री विनय प्रकाश, श्री मदन प्रसाद वैश्य, मो० गुलाम मुस्ताफा, श्री अशोक कुमार, श्री राम इकबाल सिंह, डॉ सरोज कुमार, श्री कमलेश महतो, श्री संदीप सोनी, सरदार मानिक सिंह, श्री मुरारी सिंह एवं श्री संजय कुमार गुप्ता शामिल रहे।

इसके अलावा नगर पूजा समिति सासाराम के महामंत्री श्री संतोष कुमार, अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी एवं उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा को भी सम्मानित किया गया। वहीं हिन्दू सेवा दल के सदस्यों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय और सतर्कता बनाए रखने की अपील की।

यह बैठक जिले में सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक समन्वय का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।

Post a Comment

أحدث أقدم