India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

सासाराम में सोमवार को लगेगा सोलर मेला सह लोन मेला, उपभोक्ताओं को मिलेगा सब्सिडी और सस्ता ऋण

                                                              जिला प्रशासन प्रेस विज्ञप्ति

| प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोमवार, 20 अप्रैल को समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए भवन में सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।


विद्युत अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत देना और उन्हें स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने पर सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है—

  • 1 किलोवाट पर ₹30,000
  • 2 किलोवाट पर ₹60,000
  • 3 किलोवाट या अधिक पर ₹78,000 तक

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से लगभग 7% की रियायती ब्याज दर पर ₹2 लाख तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ऋण को शहरी क्षेत्रों में 4–5 वर्षों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7–8 वर्षों में चुकाया जा सकता है।

मेले में सोलर संयंत्र की स्थापना, लागत, सब्सिडी, ऋण प्रक्रिया और तकनीकी जानकारी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही, विभिन्न बैंकों और अधिकृत एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जहां उपभोक्ता मौके पर ही आवेदन कर सकेंगे।

जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post