Top News

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, लाठीचार्ज और पत्थर बाजी.....


मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित ‘बाबू अर्जुन मेला’ के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में अचानक अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों के बीच सेल्फी लेने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी।



भीड़ अनियंत्रित होने पर मौके पर तैनात निजी

सुरक्षा गार्डों को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई तथा आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हंगामे के कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

बवाल बढ़ता देख मंच पर मौजूद कलाकारों को कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा और स्टेज खाली करा दिया गया। आयोजन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में भीड़ के मुकाबले सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

गौरतलब है कि इसी मेले में कुछ दिन पहले भी ऑर्केस्ट्रा डांसरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और आयोजकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।



India A to Z News एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश-विदेश की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।


हम राजनीति, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक मुद्दों सहित हर क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। खास तौर पर बिहार और स्थानीय खबरों पर हमारी विशेष पकड़ है, ताकि आप अपने आसपास की हर अपडेट से जुड़े रहें।


हमारी विशेषताएँ:

• ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले

• सटीक और सत्यापित जानकारी

• आसान और स्पष्ट भाषा

• ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव खबरें


हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सच दिखाना है, और इसी सिद्धांत के साथ हम काम करते हैं।


👉 India A to Z News – हर खबर, A to Z

Post a Comment

Previous Post Next Post