India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

पैसों के लालच में किडनी बेचने पहुंचा बिहार का छात्र, पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोया...

कानपुर: पैसों के लालच में एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार के बेगूसराय निवासी एक छात्र ने अपनी किडनी बेचने की कोशिश की। फिलहाल छात्र कानपुर के (हैलट अस्पताल) के ICU में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र आयुष ने अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया। उसने अपनी प्रेमिका को भी बेगूसराय से कानपुर बुलाया था। लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।


 पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया छात्र

जब पुलिस ने आयुष से उसके परिवार को इस घटना की जानकारी देने की बात कही, तो वह भावुक हो गया। वह पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा और विनती करने लगा कि उसकी मां को इस बारे में कुछ न बताया जाए। उसने कहा कि वह नौकरी के बहाने घर से निकला था।

 जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन लोगों ने छात्र को किडनी बेचने के लिए उकसाया। अवैध अंग व्यापार के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

 समाज के लिए चेतावनी

यह घटना युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है कि पैसे के लालच में उठाया गया एक गलत कदम जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जरूरत है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दी जाए।


✍️ रिपोर्ट: INDIA A TO Z NEWS


Post a Comment

أحدث أقدم