India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास की महिला फुटबॉल टीम लखीसराय के लिए रवाना....

संवाददाता: अनिल रोहतासी। 

सासाराम से रोहतास जिला की महिला फुटबॉल टीम बुधवार को बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।

टीम की रवानगी के अवसर पर संत पॉल स्कूल परिसर में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर रोहतास जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. वर्मा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

पूर्व सचिव एनाम अहमद ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना आवश्यक है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में खुशबू कुमारी, पलक राज, खुशी कुशवाहा, रेखा कुमारी, रागिनी आर्या, रिया कुमारी, राधा कुमारी, तारा कुमारी, रोशनी कुमारी, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी, चंदा कुमारी एवं रीना कुमारी शामिल हैं। टीम प्रबंधक के रूप में अंतिम राज उर्फ मुन्ना साथ गए हैं।

रवानगी के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने टीम की सफलता की कामना की। प्रतियोगिता में जिले की टीम से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم