रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डेहरी–बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर इटिम्हा गांव के पास बारात से लौट रही एक बस और हाईवा ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा ट्रक के चालक और खलासी के दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए। वहीं बस में सवार कई बाराती भी घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
India A To Z News
हर खबर पर हमारी नजर

إرسال تعليق