India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

मैरिज हॉल में छापेमारी की चर्चा: 70 जोड़ों को पकड़े जाने की सूचना, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार...

 सासाराम/मालियाबाग: मालियाबाग क्षेत्र स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में कथित तौर पर देह व्यापार के खिलाफ बड़ी छापेमारी की खबर सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में अचानक कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 70 जोड़ों को पकड़ा। 

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान मैरिज हॉल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा और पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

फिलहाल, इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم