India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में घिरे रोहतास सिविल सर्जन, मीडिया से बदसलूकी का भी आरोप

रोहतास जिले के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन इन दिनों आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं। एक सामाजिक संगठन ने जिलाधिकारी और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को आवेदन देकर उनके खिलाफ जांच की मांग की है।


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सिविल सर्जन के पास उनकी आय के मुकाबले काफी अधिक संपत्ति है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वहीं, मामले को लेकर जब मीडिया ने सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन से सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने कथित तौर पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को धमकाते हुए कहा कि “हमारे हाथ में एफआईआर लिखी हुई है, तुम्हारे ऊपर केस कर देंगे” और जान से मारने की भी धमकी दी। 


इस घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

أحدث أقدم