India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

तिलौथू में दिनदहाड़े पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध युवक हिरासत में

रोहतास जिले के तिलौथू में सरकारी अस्पताल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने दिनदहाड़े एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के पास से एक बोरा (बोडा) में रखी बीयर की केन बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और मौके पर मौजूद लोगों को दूर रहने की हिदायत दी।

मौके पर पुलिस बल की तैनाती देखी गई और आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और युवक से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अवैध शराब नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم