India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

बिक्रमगंज में बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

 तेंदुनी चौक स्थित सासाराम रोड पर AB पैलेस मार्केट में आज अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


 बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने कुछ ही देर में मार्केट परिसर में फैलने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों और दुकानदारों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया।

 सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में किया गया।

 राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

मार्केट की दुकानें आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।

 स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों की नियमित जांच करते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

📢 India A to Z News

👉 हर खबर, सबसे पहले

Post a Comment

أحدث أقدم