India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

राजपुर प्रखंड के तियरा बाजार में बड़ा हादसा, असंतुलित होकर सड़क किनारे धंसा कंटेनर ट्रक

संवाददाता:अनिल रोहतासी|राजपुर प्रखंड के तियरा बाजार में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कंटेनर ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे धंस गया। इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित रहा।

स्थानीय समाजसेवी भीम राम के अनुसार, यह घटना हाई स्कूल मोड़ के पास हुई। ट्रक संकरे रास्ते से होकर बाजार की ओर जा रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे धंस गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि हाई स्कूल मोड़ के पास पहले एक पुलिया थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। इस कारण वहां की जमीन दलदली रहती है और सड़क भी जर्जर हो गई है। यही वजह है कि इस स्थान पर अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल ट्रक को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने भी लोगों से सतर्क रहने और इस मार्ग पर सावधानी से आवागमन करने की अपील की है। 

Post a Comment

أحدث أقدم