Top News

लिव-इन के बाद मुकरा प्रेमी, दूसरी शादी करने जा रहा था — प्रेमिका पहुंची वैशाली, हंगामा के बाद कराई गई शादी...

 वैशाली (बिहार): असम से आई एक युवती ने अपने प्रेमी की दूसरी शादी रुकवाकर सनसनी फैला दी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दूसरी शादी करने जा रहा था। 

लिव-इन रिलेशनशिप के बाद दूसरी शादी की योजना बना रहा था प्रेमी; जिस प्रेमिका ने उसे रोकने की कोशिश की उसे धमकियाँ मिलीं।

मिली जानकारी के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ निवासी मीरा तांती और वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी निवासी धीरज कुमार की मुलाकात कोयंबटूर की एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

 बिहार बुलाकर किया धोखा

मीरा के अनुसार, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो धीरज उसे अपने घर बिहार ले आया। लेकिन पटना स्टेशन पर उतरने के बाद जंदाहा पुल के पास उसने युवती का पर्स और मोबाइल छीन लिया, जिसमें 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित करीब 1.60 लाख रुपये का सामान था, और मौके से फरार हो गया।

 दूसरी शादी की दी जानकारी

किसी तरह नया मोबाइल लेकर संपर्क करने पर आरोपी ने बताया कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है और फोन काट दिया। इसके बाद युवती ने उसके परिवार से संपर्क किया, जहां से उसे जान से मारने की धमकी मिली।

 तीन दिन तक भटकती रही पीड़िता

न्याय की तलाश में युवती तीन दिन तक भटकती रही और अंततः हाजीपुर महिला थाना पहुंची। वहां से उसे स्थानीय थाना भेजा गया, जहां अधिकार मित्र की मदद से मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हुई।

 पुलिस की कार्रवाई, थाने में ही हुआ समझौता

थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरज कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और थाने में ही शादी कर दी गई।

 फिर भी खतरे की आशंका

हालांकि, शादी के बाद भी युवती ने अपनी जान को खतरा बताया है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

👉 India A to Z News लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

أحدث أقدم