India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

सासाराम में ब्लेड से बैग काटकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के पास एक 74 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकालकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके बैग में ब्लेड से कट लगाकर अज्ञात अपराधियों ने पैसे चोरी कर लिए। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी गोपाल प्रसाद (65 वर्ष), निवासी गजराज गौरक्षनी, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास को चोरी किए गए पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में गोपाल प्रसाद ने अपने एक अन्य साथी विजय चंद्रबंशी (57 वर्ष), निवासी बस्तीपुर, थाना इंद्रपुरी, जिला रोहतास का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान इस घटना के अलावा अन्य चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم