India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

छत से झूलता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप — परिवार फरार, जांच में जुटी पुलिस

 रोहतास जिले के बिक्रमगंज नगर परिषद अंतर्गत काशीघाट मोहल्ले में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान अमृता पटेल के रूप में हुई है, जो नोखा थाना क्षेत्र के छतावना गांव निवासी अशोक चौधरी की पुत्री थी। वर्ष 2021 में उसकी शादी दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार सेना में कार्यरत है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर खुला मिला लेकिन परिवार के सभी सदस्य फरार पाए गए। पुलिस ने घर के अंदर छत की कंडी से लटकता हुआ विवाहिता का शव बरामद किया।

मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है।

🔎 पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Post a Comment

أحدث أقدم