Top News

जनसुनवाई में डीएम का सख्त रुख: 5 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सासाराम | संवाददाता: अनिल रोहतासी रोहतास जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को आयोजित दैनिक जनसुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 5 आवेदकों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।


डीएम ने सभी मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

 जनसुनवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय संझौली में दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत वाहन चालक सुनील कुमार ने सरकारी वाहन संचालन से जुड़ी समस्या को लेकर आवेदन दिया। इस पर डीएम ने उप विकास आयुक्त को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 वहीं ग्राम निमियाँ (सासाराम) निवासी विमल किशोर कुमार ने सेवा मुक्त करने एवं पुनः योगदान से संबंधित मामला उठाया। डीएम ने इस पर जिला परियोजना प्रबंधक को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा।

 इसके अलावा नूरनगंज (सासाराम) की निवासी विजया कुमारी ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को निष्पादन हेतु निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।

 डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाली हर समस्या का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Post a Comment

أحدث أقدم