India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

नालंदा की बेटी’ को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च

 सासाराम (रोहतास) नालंदा जिले की एक बेटी के साथ हुई कथित हैवानियत के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर रविवार को सासाराम में आक्रोश देखने को मिला। BKPPS अतिपिछड़ा मोर्चा संघर्ष के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। 


मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।

कैंडल मार्च के दौरान “नालंदा की बेटी को न्याय दो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि समाज अब ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।

👉 प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में पीड़िता के लिए न्याय की प्रार्थना के साथ मार्च का समापन किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم