India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

बादशाह और नोरा फतेही का गाना 'सजन रे' रिलीज होते ही सुपरहिट, घनघोर बेइज्जती के बाद भी 67 लाख व्यूज पार

 

पिछले महीने बादशाह और नोरा फतेही, दोनों की अपने गानों को लेकर भद पिटी। उसके तुरंत बाद ही दोनों एक साथ नया गाना लेकर आ गए हैं। उनके गाने 'सजन रे' के रिलीज होते ही फैंस ने इसे हिट बना दिया है।

नोरा फतेही और बादशाह का गाना सजन रे 

एक नया समर एंथम आ गया है, जिसमें जबरदस्त डांसर नोरा फतेही और हिटमेकर बादशाह एक साथ आए हैं। 'सजन रे' एक ऐसा ट्रैक है जो जोश और मस्ती का मिश्रण है और दोनों कलाकारों के लिए बड़ी बात है क्योंकि पिछले दिनों दोनों ही अपने अलग-अलग गानों को लेकर खबरों में रहे। बादशाह के गाने के बोल को लेकर सवाल उठे, तो नोरा फतेही के वल्गर डांस को लेकर।

  बादशाह का गाना 'सजन रे' एक एनर्जी भरा ट्रैक है जो देसी हिप-हॉप को नई धुन के साथ पेश करता है। बादशाह की सिग्नेचर रिदम और लिरिक्स के जादू से भरपूर इस गाने को नोरा फतेही की गायकी से एक अलग ही पहचान मिलती है। 'सजन रे' गाने पर व्यूज उनकी दमदार आवाज, दमदार हिप-हॉप म्यूजिक के साथ एक अनूठा मेल बनाती है, जिससे क्रिएटिविटी में तड़का लग जाता है। इस गाने को संजय ने कंपोज किया है, जिन्होंने बादशाह और नोरा फतेही के साथ मिलकर इसे लिखा भी है।

गाने को रिलीज हुए केवल 24 घंटे हुए हैं और ये 67 लाख व्यूज अभी ही पार कर चुका है। मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में शूट हुआ गाना इन्फ्लिक्ट के निर्देशित इस वीडियो में ग्लैमरस स्टाइल के साथ-साथ देसी अंदाज भी देखने को मिलता है। मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में फिल्माए गए इस वीडियो में ग्लैमर और रोजमर्रा की जिंदगी का संगम देखने को मिलता है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने नोरा और बादशाह, दोनों पर प्यार लुटाया है। हर किसी को ये नया गाना पसंद आ रहा है।

'सजन रे' को फैंस से मिली हरी झंडी हिप-हॉप बीट्स और कमाल की धुनों से भरे गाने 'सजन रे' ने फैंस के बीच धूम मचाना शुरू कर दिया है। नोरा फतेही के डांस और बादशाह के गाने ने म्यूजिक वीडियो में जान डाल दिया है। 'सजन रे' अब सभी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है, और इसका आधिकारिक म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

 बादशाह का गाना 'टटीरी' चर्चे में पिछले दिनों बादशाह के गाने 'टटीरी' को लेकर खूब बवाल मचा था। महिलाओं ने गाने को आपत्तिजनक और अनुचित बताते हुए उनकी निंदा की। पुलिस ने मामला दर्ज किया और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिंगर को तलब किया। 13 मार्च को, जब बादशाह आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा निर्धारित दोपहर 3 बजे की समय सीमा से पहले उपस्थित नहीं हुए, तो आयोग ने पंचकुला और पानीपत के एसपी को उन्हें गिरफ्तार करने और उनका पासपोर्ट जब्त करने का निर्देश दिया। नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर बवाल वहीं, नोरा के मामले में फिल्म 'केडी: द डेविल' के बॉलीवुड गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद और गहरा गया, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स और वल्गर डांस को लेकर सवाल उठाए गए थे। सरकार ने इस बात का संज्ञान लिया है कि गाने के बोल और सीन्ल अश्लील हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم