India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

घनकी जामुन चौक से बुढ़न नहर चौक तक बनेगी नई सड़क, डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया स्थलीय निरीक्षण...

सासाराम (रोहतास), संवाददाता : अनिल रोहतासी | India A To Z News रोहतास जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने घनकी जामुन चौक से फोरलेन के अंदर से होते हुए बुढ़न नहर चौक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सड़क निर्माण विभाग के अभियंता सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रस्तावित सड़क मार्ग की भौगोलिक स्थिति, संभावित रूट, निर्माण की व्यवहारिकता तथा स्थानीय जरूरतों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं से परियोजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम श्री मिश्रा ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद घनकी जामुन चौक से बुढ़न नहर चौक तक आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। विशेष रूप से मानसून के दौरान यह सड़क एक वैकल्पिक एवं बेहतर संपर्क मार्ग के रूप में लोगों को राहत देगी।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस सड़क का लाभ केवल स्थानीय ग्रामीणों को ही नहीं, बल्कि जिले में आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। सड़क बनने के बाद शहर के बाहरी मार्ग से शेरगढ़ किला, दुर्गावती डैम सहित रोहतास के अन्य प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रस्तावित सड़क निर्माण को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

संवाददाता : अनिल रोहतासी
India A To Z News

Post a Comment

أحدث أقدم