सासाराम: बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सासाराम नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त के विशेष प्रयासों से नगर निगम को 35 HP क्षमता वाली आधुनिक डी-वॉटरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस मशीन की मदद से बारिश के दौरान शहर के उन इलाकों से तेजी से पानी निकाला जा सकेगा, जहां हर साल जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। इससे सड़क पर जमा पानी कम समय में हटाया जा सकेगा और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
हर वर्ष मानसून के दौरान शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या सामने आती रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यह नई व्यवस्था की है ताकि बारिश के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
नगर आयुक्त की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि इस बार बरसात में पहले की तुलना में शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
नगर निगम का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर की साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अन्य जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।
India A To Z News

إرسال تعليق