रोहतास | संझौली थाना क्षेत्र रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा भुतहा गांव में एक किसान की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महेंद्र नट के रूप में हुई है, जिनका शव गांव के पास एक खेत से बरामद किया गया।
घटना के बाद शुरुआती तौर पर गांव में यह चर्चा फैल गई कि रात में ठनका गिरने से महेंद्र नट की मौत हुई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की गई, तो मामला कुछ और ही नजर आया।
पुलिस के अनुसार शव पर वज्रपात या ठनका गिरने से झुलसने जैसा कोई निशान नहीं मिला, जिसके बाद हत्या की आशंका और गहरा गई है।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर महेंद्र नट की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, और इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।
फिलहाल Bihar Police मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
India A To Z News
हर खबर सबसे पहले

إرسال تعليق