झज्जर, हरियाणा: हरियाणा के झज्जर जिले के सुबाना गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब युवक हितेश उर्फ गुल्लू पर बदमाशों ने करीब 25 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक गांव में खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी कार में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने अचानक उस पर गोलियां बरसा दीं।
रात के अंधेरे में हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला गैंगवार और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या आपसी दुश्मनी के चलते की गई है।
घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
India A To Z News इस मामले पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी।
वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://youtu.be/glHRTJrZiBk

إرسال تعليق